
छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” और “देखा एक ख्वाब” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम किरदार निभा चुके आशीष कपूर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने दावा किया कि घटना का वीडियो भी मौजूद है, हालांकि अब तक पुलिस को ऐसा कोई वीडियो सबूत नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और 6 सितंबर को तिहाड़ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले पुलिस ने कपूर का AIIMS में पोटेंसी टेस्ट भी करवाया, जिसे केस की जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। कोर्ट ने साफ किया है कि मामले की गहन जांच ज़रूरी है। अब पुलिस इस दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल की जानकारी और डिजिटल सबूतों की पड़ताल करेगी।प्रारंभिक शिकायत में दावा किया गया था कि कपूर ने कुछ अज्ञात पुरुषों के साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया। हालांकि, बाद में उसने अपने बयान में केवल कपूर पर रेप का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि वे इस मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं।इस बीच, जांच जारी है और पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। आशीष कपूर ने टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। “देखा एक ख्वाब”, “ये रिश्ता क्या कहलाता है”, “शपथ” और कई अन्य शोज़ से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। लेकिन अब यह केस उनकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
