kalabhumicinema.com

गौहर खान दूसरी बार बनीं मां, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से मां बन गई है। उन्होंने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस फिर से मां बन गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। अब फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उन्हें बधाइयां देने का काम किया है।

दरअसल गौहर खान और जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक शेर और शेरनी के साथ दो नन्हे शावकों की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खबर फैंस के बीच शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नन्हे भाई के साथ अपनी रियासत शेयर करते हुए बेहद खुश है। हमारे खुश परिवार के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करती हूं। आभारी और हंसते-मुस्कुराते माता-पिता जैद और गौहर।’ उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘अल्हम्दुल्लाह।’

स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई गौ!’ नीति मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘हे भगवान! यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर जेहान को, दिल से बधाई।’ दीया मिजा और कई अन्य ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी छोड़कर अपनी खुशी जताई। इस तरह उनके फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस खुशी के मौके पर उनके साथ खड़े हैं।

AD Page

जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में इस्माइल दरबार के बेटे जैद और गौहर ने सगाई की थी और उसी साल दिसंबर में शादी रचाई। दिसंबर 2022 में उन्होंने अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की, जिसके बाद मई 2023 में उनके बेटे जेहान का जन्म हुआ था। इसके बाद अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *