kalabhumicinema.com

फिल्म अवतार 3 का शानदार-जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, पेंडोरा की दुनिया को तबाह करने आया ये विलेन

दुनिया की सबसे बड़ी हिट फिल्म अवतार के तीसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जोकि सोशल मीडिया पर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। अवतार: फायर एंड ऐश ट्रेलर में पेंडोरा के अंदर खतरनाक चैप्टर की शुरुआत होते हुए दिखाई दे रही है। इस कहानी के अंदर ऐश पीपल नाम का एक रहस्यमयी ग्रुप को जोड़ गया है। ट्रेलर के अंदर जेक सुली और उसकी फैमिली मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर वरंगा और उसकी सेना का मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

AD Page

दरअसल ‘अवतार 3’ के ट्रेलर में पेंडोरा की खूबसूरत और शानदार दुनिया को लोगों के बीच में पेश किया गया है। उस दुनिया में अलग तरह के जीव आसमान में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग वहां खुशी से रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह खुशी उनकी ज्यादा देर तक नहीं रहती है। कुछ ही देर बाद यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है। जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है।

https://www.instagram.com/reel/DMp6xC0RtaV/?igsh=MTZmbmt6Zm5ob2Vxdg==

19 दिसंबर को रिलीज होगी अवतार 3

हाल ही में अवतार 3 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी कि ऊना चैपलिन इसमें विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। उसके बाद से फैंस उन्हें नए रोल में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अबतक 2100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अवतार के पहले हिस्से में जमीनी संघर्ष दिखाया गया था। दूसरे हिस्से में पानी में संघर्ष दिखाया गया था। तीसरे हिस्से में आग में संघर्ष दिखाया गया है। अवतार के पहले और दूसरे हिस्से ने जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन अब देखना ये होगा कि तीसरे हिस्से को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *