kalabhumicinema.com

गणपति वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म में इसकी इजाजत नहीं है

टीवी एक्टर अली गोनी एक बार फिर से लोगों के बीच अपने गणपति बप्पा मोरया वाले वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अली गोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं। वो पहले कभी गणेश पूजा में नहीं गए थे। उस वक्त वो अपने ख्यालों में थे। उन्हें नहीं पता था कि इस चीज को लेकर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुरान में लिखा गया है कि हर धर्म का सम्मान करना चाहिए।

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अली गोनी ने कहा कि जिस दिन ये चीज हुई। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते हैं, जिन लोगों ने शुरू से उनका सफर देखा है वो जानते हैं कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिल में हर धर्म के लिए बहुत सम्मान है। अली गोनी ने अपनी बात में कहा,’ मैं अपने ख्यालों में था, मैं कहां पर था, मैं कुछ सोच रहा था, क्या कर रहा था, मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि इस चीज पर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। इतने खाली लोग भी हैं इस देश में मुझे नहीं पता है, क्योंकि मैं देखता रहता हूं कि क्या-क्या चलता रहता है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा,’ क्या औरत क्या मर्द… मैंने एक पेज देखा था, किसी लड़की का पेज था, वो जैस्मिन को गाली दे रही थी, मेरी मां को गाली दे रही थी। सोचिए एक लड़की दूसरी लड़की के लिए इतना बुरा बोल रही है।”

AD Page

अली गोनी ने इस बात का भी जिक्र किया कि अगर मुझे किसी धर्म का अपमान करना है तो मैं इतना तैयार होकर नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वो पहली बार गए थे, वो नहीं जाते ऐसे कहीं पर क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि कहीं पूजा हो रही होती है तो क्या करना है। उन्होंने इसके अलावा ये भी कहा कि उनके धर्म में भी इसकी इजाजत नहीं है। हम पूजा -वगैराह नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कुरान में लिखा गया है कि हमें सब धर्मों का सम्मान करना है और वो करते भी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *