
देशभर में इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त के दिन मनाया जाने वाला है। ये त्योहार बहन-भाई के प्यार का प्रतीक माना गया है। बॉलीवुड में भाई-बहन के रिश्ते पर कई सारी ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें और दिल दोनों भर आता है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जोकि रक्षाबंधन के मौके पर आपको जरूर देखनी चाहिए।

हरे राम हरे कृष्णा

इस फिल्म में एक्टर देव आनंद एक ऐसे भाई का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोकि अपनी बहन को ढूंढने निकल जाता है। इस दौरान उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन लड़का अपनी समझदारी के साथ सारी मुश्किले पार कर देता है। इस फिल्म में देव आनंद के साथ एक्ट्रेस जीनत अमान लीड रोल में नजर आ रही हैं।
छोटी बहन

फिल्म छोटी बहन 1959 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में बलराज साहनी, नंदा, महमूद और रहमान लीड में नजर आए थे। लोगों के दिलों में आज भी ये फिल्म बसी हुई है।

फिजा

फिल्म फिजा भी लोगों के दिलों पर जबरदस्त तरीके से राज करती हुई नजर आई थी। इस फिल्म में भाई और बहन के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया था। फिल्म में 1993 मुंबई दंगों के बाद अमान नाम का एक लड़का घर से भागकर आतंकी संगठन से जुड़ जाता है। ऐसे में अपने भाई को वापस घर लाने के लिए बहन फिजा काफी कोशिश करती है। फिल्म का अंत आपका दिल पिघलाने के लिए काफी रहेगा। फिल्म में करिश्मा कपूर और ऋतिक लीड रोल निभा चुके हैं।
सरबजीत

सरबजीत एक ऐसी फिल्म हैं, जिसमें एक रियल लाइफ भाई-बहन की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। फिल्म में एक बहन अपनी आखिरी सास तक अपने भाई के लिए लड़ाई लड़ती हुई नजर आती है।

रक्षा बंधन
इसके अलावा फिल्म रक्षाबंधन में भाई-बहन के प्यार को काफी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। इस फिल्म में एक भाई अपनी बहनों के प्यार में किस हद तक चला जाता है इस चीज को बखूबी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।