
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम हमेशा गिना जाता है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीतने का काम बखूबी किया है। उन्होंने कई खिताब इस दौरान जीते लेकिन अब एक नाम मुकाम उन्होंने हासिल किया है। सिनेमा में उनके सफल योगदान ने दीपिका को एक ग्लोबल आइकन बना दिया है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दीपिका को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया है। ऐसा हासिल करने वाली दीपिका पादुकोण पहली भारतीय स्टार बनी है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
दरअसल दीपिका पादुकोण को अगले साल 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा, लेकिन इस चीज की अनाउंसमेंट 3 जुलाई को पहले ही कर दी गई है। उनके साथ ही इस लिस्ट में मैरियन कोटिलार्ड, एमिली ब्लांट, शेफ गॉर्डन रामसे, रेचल मैकएडम्स, माइली साइरस जैसे कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण को साल 2018 में टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे असरदार लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। साथ ही उन्हें TIME 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।


क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ?
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कैलिफोर्निया की फेमस टूरिस्ट लोकेशन है। यहां पर 15 ब्लॉग में अभी तक 2500 से ज्यादा स्टार्स के नाम लगाए जा चुके हैं। इसके अंदर डायरेक्टर्स, फिल्ममेकर्स, एक्टर्स के नाम शामिल है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां पर घूमने आते हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण का नाम इसमे शामिल होना बहुत बड़ी बात है।
